Tuesday, 8 May 2018

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का नक्शा


प्राचीन काल से वास्तुशास्त्र का बहुत महत्व रहा है. आजकल के समय में हर काम वास्तुशास्त्र के अनुसार ही होते है. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का नक्शा बनाया जाए तो घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. अगर घर वास्तुशास्त्र के अनुसार नहीं बनाया जाता है तो घर में नकारात्मक शक्ति का प्रवेश होता है. वास्तुशास्त्र में दिशाओं का बहुत बड़ा महत्व होता है.

आइये जानते है दिशाओं के बारे में

वास्तुशास्त्र के अनुसार दिशाएं 8 प्रकार की होती है. इन सभी दिशाओं का अपना अलग महत्व होता है.
पूर्व दिशा : इस दिशा से सूर्योदय होता है. जैसे ही सूर्य की किरणें घर में प्रवेश करती है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. घर का मुख्य दरवाजा और खिड़की पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए.

पश्चिम दिशा : पश्चिम दिशा की भूमि ऊँची हो तो आपके लिए शुभ होता है. इस दिशा में घर का टॉयलेट और रसोई घर बनाना चाहिए.

उत्तर दिशा : इस दिशा में घर के खिड़की और दरवाजें बनाने चाहिए. अगर इस दिशा में कोई वास्तु दोष है तो आपको धन की हानि होती है. आपके घर की बालकनी और वाश बेसिन भी इसी दिशा में होनी चाहिए.

दक्षिण दिशा : इस दिशा को धन और सुख समृद्धि का स्वामी माना जाता है. अगर घर का मुख्या धन को इस दिशा में रखता है तो उसके धन और व्यापार में वृद्धि होने  है.

उत्तर पश्चिम दिशा: इस दिशा में आपको गौशाला और बैडरूम बनाना चाहिए. अगर आपके घर में कोई भी नौकर रहता है तो उसका कमरा भी इसी दिशा में बनाना चाहिए.

दक्षिण-पश्चिम दिशा : इस दिशा में भूलकर भी कमरे के खिड़की और दरवाजे नहीं बनाने चाहिए. दक्षिण-पश्चिम दिशा में घर के स्वामी का कमरा होना चाहिए. ऐसा करने से घर के स्वामी को सुख समृद्धि प्राप्त होती है.

उत्तर पूर्व दिशा : इस दिशा को जल की दिशा कहा जाता है. इस दिशा में घर का स्विमिंग पूल और पूजा स्थान होना चाहिए. घर के दरवाजे का होना शुभ मन जाता है.

दक्षिण पूर्व दिशा : दक्षिण पूर्व दिशा को अग्नि की दिशा भी कहा जाता है. इस दिशा में आप गैस सिलिंडर, ट्रांसफार्मर और बॉयलर को रख सकते हैं.

Wednesday, 19 July 2017

सपना चौधरी के नए गाने इंग्लिश मीडियम को देखने के लिए उमड़ी भीड़

सपना चौधरी “इंग्लीश मीडियम” नाम के अपने नए गाने के साथ फिर चर्चाओं में है. जैसा की हम सभी जानते हैं कि सपना चौधरी एक बेहतरीन डांसर के साथ साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं. सपना जहाँ भी जाती है वहां लोगो की भीड़ इकट्ठा हो जाती हैं. दूर-दूर से लोग सपना का डांस देखने आते हैं. कई लोग सपना को घर भी बुलाते हैं और सपना के डांस का मजा लेते हैं. सपना के चाहने वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है. सपना के हॉट डांस के तो लोग दीवाने हैं ही साथ ही जब वह गाना गाती है तो लोग और भी खुश हो जाते हैं.

सपना चौधरी का जबरदस्त इंग्लिश मीडियम डांस

सपना चौधरी ने एक स्टेज शो में जबरदस्त हॉट डांस किया. सपना ने उस गाने में झूम झूम कर ऐसा नाच दिखाया की सारी जनता उनको देखती रह गई. सपना के लटको झटको को देखकर लोगो ने सपना पर खूब पैसे बरसाए. सपना जब भी नाचती हैं तो पुरे जोश के साथ नाचती हैं. लोगो का पूरा मनोरंजन करती हैं. इस हॉट वीडियो में भी आप सपना को उसी अंदाज में नाचते हुए देखेंगे. नीले सूट में सपना कहर ढा रही रही हैं.

Follow DesiKhabri at Kinja

DesiKhabri is now on Kinja. Follow to get latest updates from Desikhabri.
Stay tuned at: https://kinja.com/puneetgoel

Read Mitali Raj's biography in Hindi at "The Top Link"

Mitali Raj is the captain of Indian women's cricket team. Mitali holds the record of scoring highest runs in womens international cricket (i.e, 214 against England). To read full biography of Mitali Raj in hindi, follow the link: http://ttlink.com/puneetgoel

Tuesday, 11 July 2017

सबसे सुन्दर स्री आम्रपालि की कहानी

सबसे खूबसूरत स्री के नाम से विख्यात आम्रपालि के असली माता-पिता कौन है कोई भी नहीं जनता. आम्रपालि का नाम आम्रपालि इसीलिय पड़ा क्यूंकि वह किसी व्यक्ति को आम के पेड़ के नीचे पड़ी मिली थी और उसी व्यक्ति ने आम्रपालि का पालन पोषण किया। आम्रपालि जैसे जैसे बड़ी होती गई उसकी सुंदरता के चर्चे पुरे वैशाली राज्य में होने लगे. आम्रपालि अत्यंत सुन्दर और सर्वगुण सम्पन थी। उसकी सुंदरता को देखकर राज्य के सभी पुरुष उस पर मोहित हो उठते थे, परन्तु इतना सुन्दर और आकर्षित रूप होने के बावजूद भी वह किसी की पत्नी नहीं बन सकी लेकिन पूरे नगर की नगरवधु जरूर बन गई। सबसे सुन्दर स्री आम्रपालि को अपनी सुन्दरता की कीमत वैश्या बनकर चुकानी पड़ी. परन्तु आम्रपालि ने राज्य  में शांति बनाए रखने के लिय स्वंय के जीवन को दांव पर लगा दिया।  उसने कई बरसों तक वैश्या  बनकर वैशलि राज्य के धनवान व्यक्तियों का मनोरंजन किया लेकीन एक समय ऐसा आया जिसने सबसे सुन्दर स्री आम्रपालि के जीवन को पूरी  तरह से बदल दिया, जब वह बुद्ध के संपर्क  आई  तो सबकुछ छोड़कर भिक्षुणी बन गई।

आखिर एक भिक्षुक ने कैसे बदला सबसे सुन्दर स्री आम्रपालिका जीवन

वैशाली राज्य में आम्रपालि का एक महल भी था। एक दिन एक भिक्षुक भिक्षा मांगने उसके द्वार पर आया, जब आम्रपालि  ने उस भिक्षुक को देखा तो वह उसे देखति ही रह गई और सबसे सुन्दर स्री होने के बावजूद भी वह उस भिक्षुक  के प्रेम में पड़ गई। भिक्षा देते हुए आम्रपालि ने भिक्षुक से कहा -"तीन दिन के बाद वर्षाकाल प्रारंभ होने वाला हैऔर मैं चाहती हूँ की आप उन दौरान मेरे महल में ही रहें। " भिक्षुक ने अपना उत्तर देते हुए कहा इसके लिए मुझे अपने स्वामी बुद्ध  से अनुमति लेनी होगी।

वैशाली राज्य में आम्रपालि का एक महल भी था। एक दिन एक भिक्षुक भिक्षा मांगने उसके द्वार पर आया, जब आम्रपालि  ने उस भिक्षुक को देखा तो वह उसे देखति ही रह गई और सबसे सुन्दर स्री होने के बावजूद भी वह उस भिक्षुक  के प्रेम में पड़ गई। भिक्षा देते हुए आम्रपालि ने भिक्षुक से कहा -"तीन दिन के बाद वर्षाकाल प्रारंभ होने वाला हैऔर मैं चाहती हूँ की आप उन दौरान मेरे महल में ही रहें। " भिक्षुक ने अपना उत्तर देते हुए कहा इसके लिए मुझे अपने स्वामी बुद्ध  से अनुमति लेनी होगी।

भिक्षुक की तपस्या को भांग करने के लियआम्रपालिके प्रयत्न

जब भिक्षुक सबसे सुन्दर स्री आम्रपालिके महल में रहने गया तो आम्रपालि ने सारी कोशिश की उसकी तपस्या भंग करने की परन्तु आम्रपालि उसकी तपस्या को भंग नहीं कर  पाई। 4 महीने के बाद जब भिक्षुक वापिस अपने गुरु के पास आया तो आम्रपालि भी उसके साथ बुद्ध के पास गई और बुद्ध को कहा की मैंने आपके शिष्य की तपस्या को भंग  करने के अनेक प्रयत्न किए पर आपका शिष्य अपने पथ से बिलकुल भी नहीं भटका, कृप्या कर मुझे आप अपनी शरण में ले लिजिय, यह सुन कर गुरूजी ने उसे भी अपनी शरण में ले लिया और आम्रपालि सबसे सुन्दर स्री के साथ-साथ सबसे प्रशिद्ध भिक्षुक भी बन गई जिसके कारण उसका जीवन पूरी तरह से बदल गया।  

Monday, 10 July 2017

मिताली राज की बायोग्राफी

मिताली राज की बायोग्राफी हिन्दी में: मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है. मिताली राज ने अपना प्रथम अंतराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच 1999 में खेला जिसमे की नाबाद 114 रन बनाए. अपने करियर में अपनी मेहनत से 2002 में इंग्लेंड के खिलाफ खेलते हुए मिताली ने 214 रन बना कर अंतराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया.

मिताली राज की बायोग्राफी हिन्दी में जानिए

मिताली राज का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को जोधपुर राजस्थान में हुआ. मिताली की माँ लीला राज एक अधिकारी थी और पिता धीरज राज बैंक में नौकरी करते थे और उससे पहले एयर फोर्स में थे. मिताली के पिता स्वयं भी एक क्रिकेटर रहे हैं और अपनी बेटी को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होने हर संभव प्रयतन किया.
मिताली ने ‘महिला विश्व कप 2005’ में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की. 2010, 2011 और 2012 की आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में मिताली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मिताली ने अपना कीर्तिमान 19 वर्ष की अवस्था में ही बना दिया. मिताली को सचिन के ‘स्ट्रेट ड्राइव’ और ‘स्क्वायर कट’ बहुत पसन्द हैं. 2003 की क्रिकेट उपलब्धियों के लिए मिताली राज को 21 सितम्बर, 2004 को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. मिताली की इच्छा है कि ‘महिला वर्ल्ड कप’ भारत ही जीत कर लाए और भारत की टीम के लिए सर्वाधिक रन वही बनाए ।
साल 2002 में उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. लेकिन वो इस टेस्ट मैच में बिना खाता खोले आउट हो गई थीं. मिताली राज ने कुल 10 टेस्ट मैचों में 51 के औसत से 663 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए और उनका उच्चतम स्कोर 214 रन है.

मिताली राज का क्रिकेट करियर (मिताली राज की बायोग्राफी)

  1. 1999 में अपने पहले एक दिवसीय मुक़ाबले में आयरलैंड के ख़िलाफ़ नाबाद 114 रनों की पारी खेली.
  2. 2002 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की. लेकिन इस टेस्ट मैच में बिना खाता खोले आउट हो गई.
  3. 2005 में दक्षिण अफ़्रीका में विश्व कप में मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम फ़ाइनल तक पहुंची पर ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा.
  4. 2006 में मिताली की कप्तानी में भारत ने एशिया कप भी जीता.
  5. 7 जुलाइ 2017 को भारत पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप फाइनल में मिताली की कप्तानी में भारत ने एक बार फिर एशिया कप में जीत हासिल की.
मिताली राज भारत की स्टार खिलाड़ी है और 17 सालों से भारतीय टीम का अहम हिस्सा रही हैं. उन्होंने भारत को अपने दम पर कई कामयाबियां दिलाई हैं.

Wednesday, 5 July 2017